महुआडांड़। अवर प्रमंडल पशु पालन पदाधिकारी लातेहार डॉ. प्रभाकर सिन्हा प्रखंड के पशु चिकित्सा केंद्र महुआडांड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद डॉ अनिल केरकेट्टा को कई निर्देश दिए। साथ ही प्रखंड के सभी जेएसआईए कर्मी के साथ बैठक कर कृत्रिम गर्भधान एवं टीकाकरण कार्य के जानकारी लिया। इस संबंध में श्री सिन्हा ने कहा कि पूरे जिला में पशु डॉक्टर की कमी है, इस कारण पूरे सप्ताह भर एक ही केंद्र में डॉक्टर रहें ये मुमकिन नही है। महुआडांड़ पशु चिकित्सा केंद्र में सप्ताह में एक दिन नियमित रूप से डॉ. अनिल केरकेट्टा रहेंगे, चुंकि इनकी पोस्टिंग यहां अतिरिक्त कार्यभार में है। अन्य केंद्र इन्हे देखना पड़ता है, सुधार हो जायेगा, प्रयास कर रहे है, महुआडांड़ केंद्र में पशु चिकित्सक नियुक्त जल्द किया जायेगा
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 336








