केरेडारी ( हजारीबाग)। पतरातु (बरकाकाना) पुलिस ने केरेडारी के सलगा निवासी मनोज महतो पिता डालचंद महतो के सलगा स्थित घर में कुर्की जब्ती किया। बरकाकाना पुलिस ने केरेडारी पुलिस के सहयोग से मनोज महतो के घर से दरवाजा, चौकी, समेत अन्य घरेलू सामान को जब्त कर केरेडारी थाना ले गए। जब्त सामग्री को केरेडारी थाना में सुरक्षित रखा गया है।
इससे पूर्व बरककाना पुलिस ने इश्तेहर चिपकाकर न्यायालय में प्रस्तुत होने को कहा था। न्यायालय में उपस्थित नही होने पर पुलिस ने कुर्की जब्ती किया। मनोज महतो पर पतरातु (बरकाकाना) थाना कांड संख्या 165/2018, धारा 25(1बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवम 17 सीएलए एक्ट के नाम जद आरोपी है। जो पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार काफी दिनों से फरार है।
हालांकि इस मामले में कांग्रेस नेता मनोज महतो ने कहा की मेरे ऊपर गलत तरीके से मामला दर्ज किया गया है। मेरा किसी भी संगठन से कभी कोई लेना देना नही रहा है। इस मामला के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने इश्तेहार चिपका कर कुर्की जब्ती किया है। बरकाकाना पुलिस मामले को गंभीरता पूर्व जांच करें। और सही अपराधी को गिरफ्तार करें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








