तोपचांची में टाटा मोटर्स का नया ब्रांच का शुभारंभ

एन एच में चलने वाली सभी गाड़ियों की सर्विस और पार्ट्स पुर्जे उपलब्ध है: अविनाश प्रताप

बरकट्ठा। सूर्यकुंड पेट्रोल पंप स्थित टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर का एक नया सर्विस सेंटर तोपचांची में खुला। जिसका शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ झारखंड के प्रदेश महासचिव आचार्य हट जोगी बाबा ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री गंगाधर शास्त्री, लक्ष्मी मोटर्स प्रो. अविनाश प्रताप, जेनरल प्रबंधक जावेद अख्तर शामिल थे। मौके पर लक्ष्मी मोटर्स प्रो. अविनाश प्रताप ने बताया कि सबसे पहले एक सूर्यकुंड पेट्रोल पंप स्थित सर्विस सेंटर का शुभारंभ की गई थी। अब इसका ब्रांच बगोदर और तोपचांची अंतर्गत चलकरी स्थित उपलब्ध है। साथ ही चतरा जिले के हंटरगंज अंतर्गत एनएच 99 मार्ग पर भी उपलब्ध है। एन एच सड़क पर चलने वाली टाटा मोटर्स के लक्ष्मी मोटर्स पर सभी गाड़ियों की सर्विस और पार्ट्स पुर्जे उपलब्ध होगी। मौके पर अभिनव प्रताप, मनीष सिंह, राकेश सिंह, आंनद कुमार, अनीश आलम, दिलीप विश्वकर्मा, फैयाज खान, जुगल नायक, मनोज मंडल, मिनाज, पंकज कुमार वर्मा, राज आर्यन, रोहित उरांव, साहिल राजा, शैलेंद्र महतो, समीर खान, शमशाद आलम, शेख अलीम, सुंदरम कुमार, तारिक समेत अन्य लोग शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *