जिला परिषद भवन में व्यापारी संघ का बैठक, प्रत्येक रविवार को दुकान बंद रखने का लिए निर्णय


महुआडांड़। महुआ डांड प्रखंड में व्यापारी संघ ने जिला परिषद भवन में बैठक किया। बैठक में व्यापारी संघ ने हरेक रविवार को साप्ताहिक बंदी रखने का निर्णय लिए। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। वही व्यापारी संघ के द्वारा साप्ताहिक बंदी के दौरान दुकान खोलने पर 1100 जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया है। बैठक के दौरान सभी दुकानदारों ने अपने अपने विचार संगठन के समक्ष रखें। व्यापारी संघ के अध्यक्ष बृजमोहन जयसवाल ने सभी दुकानदारों को संबोधित करते हुए कहा की व्यापारी वर्ग ही ऐसा है जो साल में 365 दिन अपने कार्य में लगा रहता है जिन्हें अपने लिए समय निकालने का मौका नहीं मिलता है। इस लिए सप्ताहिक अवकाश सभी दुकानदारों का रहेगा।

जिला परिषद सदस्य स्टेला नगेसिया ने व्यापारियों के निर्णय का स्वागत किया। रविवार बंदी का असर महुआडांड़ बाजार में देखने को मिला। प्रखंड स्थित बाजार में लगभग सभी दुकाने बंद मिले।

बैठक में जिला परिषद सदस्य स्टेला नगेसिया, व्यापारी संघ के अध्यक्ष बृजमोहन जयसवाल, व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद आलम समेत प्रखंड के दुकानदार उपस्थित रहे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *