प्रेमी प्रेमिका ने अपनी सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर किया वीडियो वायरल

बरकट्ठा:- कहते है न जब प्यार का परवान चढ़ गया तो सब बराबर है। ऐसा ही मामला थाना क्षेत्र के ग्राम बरवां, पोस्ट सलैया निवासी रामु कुमार, पिता महावीर प्रसाद ने अपनी प्रेमिका अंजली कुमारी, पिता महेंद्र मंडल, ग्राम नगर केसवारी थाना सरिया से प्रेम विवाह कर अपनी सुरक्षा के लिए एक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। जिसमें युगल प्रेमियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से बताया कि हम दोनों जहां भी हैं सुरक्षित हैं। हमारे माता-पिता को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। वही प्रेमिका अंजली कुमारी ने 6 माह के गर्भवती होने की बात कही है। कहा कि हम दोनों का 2 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वही प्रेमी रामू ने बताया कि लड़की के पिता हमारे संबंध के खिलाफ है अतः हमें सुरक्षा दी जाए। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आई है ,जिसमें एक व्यक्ति ने लिखा है इन्हें जेड सुरक्षा दी जानी चाहिए क्योंकि इन्होंने काबिले तारीफ काम किया है। कुछ ने बच्चों को सही संस्कार व परवरिश न देने का अंजाम लिखा है। बाहरहाल जो भी हो ऐसी घटनाएं पाश्चात्य देशों की संस्कृति को बढ़ावा दे रही है तथा यह भारत देश या सनातन धर्म की संस्कृति से बिल्कुल मेल नहीं खाती है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *