सूरज कुमार /महुआडांड़। महुआडांड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंग डांग की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, स्वयंसेवक व आवास मित्र के साथ साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक कि गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री डांग ने प्रखंड में संचालित जन उपयोगी मनरेगा योजना से संचालित सभी विकास कार्यों की समीक्षा किए। साथ ही विकास योजनाओं में गति लाने और अधूरे योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश कर्मियों को दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना जो पुराने प्रधानमंत्री आवास अधूरे हैं, उसे जल्द से जल्द स-समय पूर्ण कराने का निर्देश पंचायत सचिव वा मुखिया को दिये। बीडीओ ने कहा कि अगर कार्य में कोई लापरवाही बरतते हैं या कोई शिकायत मिलती है, तो जांच के उपरांत सही पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








