निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ व बीडीओ ने किया मतदाता सूची का सत्यापन


सूरज कुमार/ महुआडांड़

महुआडांड़। महुआडांड़ में मतदाता सूची सत्यापन को लेकर निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन व प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग के द्वारा डोर टू डोर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान बहु संख्या बूथ 285, 286, 290 के घर घर जाकर मतदाता सूची के पन्ना सत्यापन किया गया।

इसे लेकर अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन ने बताया कि डोर टू डोर जाकर सभी वोटरों का सूची सत्यापन किया जा रहा है, ताकि कोई भी वोटर छूटे नहीं। मौके पर सभी बुथ के बीएलओ प्रभारी व ऑपरेटर धीरज,राहुल व आंगनबाड़ी के सेविका सहायिका मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *