हजारीबाग। देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम श्रावणी मेला से जल चढ़ाकर हजारीबाग लौट रहे दो भाईयों की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। दोनों भाइयों की पहचान संतोष कुमार केसरी व दीपक कुमार केसरी पिता स्व भोला प्रसाद केसरी के रूप में हुई है। वहीं दुर्घटना में गाड़ी पर सवार अन्य 3 रिशु केसरी, कुणाल केसरी, सूरज केसरी ,गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के इमली कोठी के रहने वाले है। वही घायल तीनों का इलाज रांची रिम्स में किया जा रहा है।
बताया जाता है की ये लोग अपने ही वैगनआर कार से 5 लोग सवार होकर देवघर बैजनाथ धाम बोल बम गए थे। बोल बम में जल चढ़ाने के बाद वे लोग 12 जुलाई की देर रात उक्त कार से लौट रहे थे। लौटने के क्रम में बगोदर के निकट पीछे से एक ट्रक ने वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसमें सवार संतोष केशरी की मौके पर ही मौत हो गई। वही वैगनआर में सवार अन्य तीन रिशु, कुणाल ,सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








