महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर किया गया बैठक

सूरज कुमार /महुआडांड़


महुआडांड़। फाइलेरिया उन्मूलन को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाओं का बैठक किया गया। बैठक में बीडीओ अमरेग डांग व प्रभारी डॉक्टर अमित खलखो द्वारा संयुक्त रूप सभी कर्मियों के साथ फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चर्चा किए। बैठक में प्रभारी डॉक्टर अमित खलखो ने बताया कि बीते रात्रि राष्ट्रीय फाइलेरिया उनुमुलन कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित कर रक्त संग्रह किया गया। जिसमें 19 लोग पॉजिटिव पाये गये।

जिसको लेकर पूरे प्रखंड में 10 अगस्त से 25 अगस्त तक दवा खिलाने का अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य सहिया व आंगनबाड़ी सेविकाओं को पूरा सहयोग करने का अपील किए। मौके पर एमटीएस भुषण, एमपीड्बयू यसवत सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *