सूरज कुमार / महुआडांड़
महुआडांड़। प्रखंड के महुआ डांड पंचायत में पीडीएस दुकान में सोना-सोबरन योजना के तहत धोती-साड़ी वा लूंगी का वितरण कार्डधारकों के बीच किया गया। महुआडांड़ पंचायत मुखिया प्रमिला मिंज वा पीडीएस दुकान डीलर शकुंतला देवी के द्वारा संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच एक साड़ी, एक धोती या एक साड़ी वा एक लुंगी प्रति कार्ड धारियों के बीच वितरण किया गया। मुखिया प्रमिला मिंज ने कहा कि सरकार की तमाम लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ पंचायत के विकास और सामाजिक समरसता कायम करना उद्देश्य है। मौके पर दर्जनों कार्डधारी मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 331








