अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष बने पंकज सिंह उर्फ बबलू सिंह
हजारीबाग। अखाड़ा मंदिर हज़ारीबाग के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष पंकज सिन्हा ने किया। बैठक का संचालन राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव मद्धेशिया ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से 19 अगस्त 2023 दिन रविवार को बड़ा अखाड़ा मंदिर से बाबा बुड्ढा अमरनाथ चट्टानी जम्मू कश्मीर पूछ चलने का आह्वान किया गया।
इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग मंत्री दीपक शंकर ने कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता 19 अगस्त को बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा जाएंगे। निशांत बरियार अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला मंत्री ने आवाहन किया कि इस धर्म यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर धर्म को आगे बढ़ाएं और हिंदू होने का कर्तव्य निभाएं। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला उपाध्यक्ष जिला संयोजक अनिल कुमार, नगर अध्यक्ष मुकेश कसेरा, नगर उपाध्यक्ष जगमोहन प्रसाद गुप्ता, जिला सह कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, वीरू नगर, उपाध्यक्ष सोनू वर्मा, पवन चंद्रवंशी उर्फ गोलू समेत कई लोग उपस्थित थे।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष बने पंकज सिंह उर्फ बबलू सिंह, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष बने विकास कुमार साव

बैठक में केरेडारी प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। जिसमे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष पंकज सिंह उर्फ बबलू सिंह, राष्ट्रीय मजदूर संघ के प्रखंड केरेडारी अध्यक्ष रमेश मुंडा, राष्ट्रीय बजरंग दल के केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार साव, मजदूर परिषद केरेडारी प्रखंड उपाध्यक्ष अभिमन्यु पासवान, केरेडारी प्रखंड कार्यकर्ता अनुज कुमार साहू, अनिल कुमार महतो, सनी भुइयां, सोहर महतो, निर्मल महतो, भूरा पासवान, प्रेम राम, संतोष कुमार महतो, नगर कमेटी के साकेत प्रधान को इंडिया हेल्थ लाइन का नगर अध्यक्ष बनाया गया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








