केरेडारी(हजारीबाग)। टंडवा थाना पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी जावल अंसारी पिता मोहम्मद खलील, परवेज अंसारी पिता मन्नान अंसारी दोनों ग्राम केरेडारी, मोहम्मद इमरोज पिता मोहम्मद नौशाद करमाही के घर में इश्तेहार चिपका कर न्यायालय या टंडवा थाना में आत्म समर्पण करने को कहा है। समर्पण नही करने पर टंडवा पुलिस के द्वारा इन अपराधियों के घर कुर्की जब्ती किया जायेगा।
इन अपराधियों के द्वारा 05 नवंबर 2022 की रात्रि में पांच अभियुक्तों के द्वारा टंडवा थाना अंतर्गत धनगडा घाटी में ट्रक को रोक कर ट्रक के चालक के साथ मारपीट कर डकैती किया गया था।

जिस मामले में टंडवा थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बाकी तीन अभियुक्त फरार चल रहे थे। टंडवा थाना कांड संख्या 265/22 धारा 395/412 भादवि के तहत सभी को अभियुक्त बनाया गया है। मौके पर केरेडारी थाना एसआई नवीन पाण्डे वा टंडवा एसआई अभिनव आंनद समेत टंडवा पुलिस बल उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








