मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल कार्यालय में कर्मियों का बैठक

सूरज कुमार /महुआडांड़


महुआंडा़ड। अनुमंडल कार्यालय में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन के अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रखण्ड के सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऐप के माध्यम से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित्त निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि महुआंडा़ड प्रखण्ड के सभी बुथों को शत प्रतिशत स्वस्थ्य बनाना हैं ताकि वोटिंग का प्रतिशत अच्छा बन सके। इस बार 75% वोटिंग का लक्ष्य है, जिसे हमें हर हाल में पुर्ण करना है। इसके लिए आप सभी को प्राथमिकता के साथ कार्य करें। नामों में संशोधन, जोड़ना हटाना समेत जो भी कार्य है उसे समय रहते पूर्ण करें। इसके साथ ही सभी उपस्थित सभी विभाग के कर्मचारी डोर टू डोर सर्वे करें, बीएलओ ऐप, पन्ना सत्यापन समेत मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित अन्य प्रकार की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। साथ ही एप्प से संबंधित अन्य प्रकार की जानकारी विस्तार पूर्वक दिया गया। और कई दिशा-निर्देश भी दिए गए। मौके पर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी घनश्याम चौबे,जे एस एल पी एस के सुजित कुमार, बल विकास प्रविक्षिका प्रिसका, संदिप गुप्ता, प्रखण्ड कर्मी, अंचल कर्मी, मनरेगा कर्मी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *