सूरज कुमार/ महुआडांड़
महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ प्रखंड स्थित दुर्गाबाड़ी परिसर के पिछले प्रवेश द्वार पर करंट की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत हो गई। गाय मंदिर के पुजारी सर्वेश पाठक की है। गाय के मौत होने पुजारी काफी परेशान वा हताश है। इन्होंने मुआवजे की मांग अंचलाधिकारी वा बिजली विभाग से किए है।
ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गा बाड़ी मंदिर परिसर के पीछे प्रवेश द्वार पर टेलीफोन का खंबा गड़ा हुआ था जिसके ऊपर से 11000 वोल्टेज का तार ट्रांसफार्मर में बिजली सप्लाई हेतु खींचा गया था। जिसमें बारिश के कारण खम्भे में करंट आने से मंदिर परिसर से निकल रही गाय की मौत करंट लगने से हो गई। गाय के मौत के उपरांत लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मियों को दी। जिस पर तुरंत ही बिजली सप्लाई बंद करते हुए बिजली मिस्त्री घटनास्थल पर पहुंचे। बताते चलें कि इसी सड़क से होकर सैकड़ो बच्चे प्रतिदिन विद्यालय आते जाते हैं। बिजली विभाग की लापरवाही सेउक्त खंभे से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकतीं हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








