महुआडांड। महुआडांड प्रखंड भर में बकरीद धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ा। सभी लोगों ने मस्जिदों में पहुंचकर इबादत की। और देश में अमन चैन की दुआ मांगे। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों ने कुर्बानी दिए। मुस्लिम भाइयों ने बताया कि बकरीद भाईचारे का संदेश देता है।
महुआ डांड थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देशानुसार सभी चौंक चौराहो व मस्जिदों में भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किये गये थे। बकरीद के मौके पर जिला व प्रखंड वासियों को सदर इमरान खान, सदर मो परवेज आलम, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह लातेहार जिला बीस सूत्री सदस्य मो मुस्तकिम, कांग्रेस झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि मो इस्तेखार अहमद, कांग्रेस के प्रखण्ड युवा अध्यक्ष मजहर खान, पत्रकार मो रिन्कु, मो रानु खान, झारखंड मुक्ति मोर्चा के लातेहार जिला के पूर्व युवा उपाध्यक्ष मो परवेज आलम समेत अन्य लोगों ने बकरीद का हार्दिक मुबारकबाद दिया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








