सूरज कुमार /महुआ डांड
महुआडांड़। महुआ डांड थाना परिसर में ईद-उल-अजहा को लेकर शांति समिति का बैठक 26 जून दोपहर 12:00 बजे होगा। बैठक का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी,महुआडांड़ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महुआडांड़ एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, महुआडांड़ की अध्यक्षता में किया जायेगा। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए महुआंडा़ड थाना प्रभारी आषुतोष यादव ने बताया कि बकरीद त्योहार को लेकर यह बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रखंड के सभी सम्मानित एवं प्रबुद्ध जनों से अपील है की उक्त बैठक में जरूर पहुँचे और अपना बहुमूल्य सुझाव देने का कार्य करें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 354








