बड़कागांव पुलिस ने सोनू ईराकी को भेजा जेल, राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन ने किया निंदा

बड़कागांव। बड़कागांव के डाडीकलां ओपी पुलिस ने समाजसेवी सोनू ईराकी उर्फ शाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोनू ईराकी के विरुद्ध डाडीकलां थाना में दो मारपीट करने वा कोल कंपनी के ट्रांसपोर्टिंग रोकने का मामला दर्ज है। थाना कांड संख्या 198/23 मारपीट करने वा दूसरा मामला 197/23 सिंदवारी पंचायत अंतर्गत नगड़ी में एनटीपीसी के अधीन त्रिवेणी सैनिक कंपनी के द्वारा कोयला खनन कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अधिकारियों के साथ नोंक झोंक तथा लोगों को उकसाने का आरोप में मामला दर्ज है। उक्त मामले में बड़कागांव के डाडीकलां ओपी पुलिस ने समाजसेवी सोनू ईराकी उर्फ शाहिद को जेल भेज दिया।

समाजसेवी सोनू ईराकी उर्फ शाहिद को जेल भेजने पर राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन ने किया निंदा

बड़कागांव पुलिस के द्वारा समाजसेवी सोनू ईराकी उर्फ शाहिद को जेल भेजने पर राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन ने निंदा किया है। आम्रपाली चंद्रगुप्त, मगध संघमित्रा, केरेडारी वा चट्टीबारियातू कोल परियोजना के क्षेत्रीय सचिव मोहम्मद जहूर एवं पूरी यूनियन के कमिटी ने इनके गिरफ्तारी का निंदा करते हुवे एनटीपीसी प्रबंधन से सोनू इराकी को अविलंब रिहा करने का मांग किए है। रिहा नही करने पर राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन ने पुरजोर आंदोलन करने की बात कही कही है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *