महुआडांड़। महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय में ट्रांसफार्मर लीक होने के कारण पूरे दिन बिजली सेवा ठप रहा। प्रखंड में आये आंधी तूफान व बारिश से बिजली आपूर्ति ठप हो जा रहा हैं। इधर गुमला रूट के जैरागी में ट्रांसफर लिक होने के कारण गुमला रूट में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है।
जेई ने बताया कि नेतरहाट रूट से बिजली बहाल करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि अक्सर महुआडांड़ में आये दिन बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान रहते है। बिजली आपूर्ति ठप होने से इस उमस भरी गर्मी से लोगों का घर में रहना मुश्किल हो गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 240








