वज्रपात की चपेट में आने से महिला समेत दो अन्य लोग घायल, रेफर

सुरज कुमार


महुआडांड़( लातेहार)। नेतरहाट के लूरूगुमी खुर्द में दोपहर करीब दो बजे वज्रपात की चपेट में आने से सूरज तुरी पिता रंणतो तुरी, कार्तिक सिंह पिता भुनेश्वर सिंह व महदिहन बीबी पति इस्लाम मियां घायल हो गये। घटना के बाद सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से 108 वाहन से लातेहार इलाज के लिए भेजा गया।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि अनुसार सभी लोग बारिश होने के कारण गांव के समीप एक बरगद पेड़ के नीचे छिप गए थे। इसी क्रम में अचानक तेज बारिश के साथ हुई वज्रपात के चपेट में आ गये। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सभी लातेहार भेजा गया।

वही ग्रामीणों ने बताया की घटना स्थल से महज सौ मीटर दूरी पर लुरूगुमी खुर्द स्कूल स्थित है। और यहां विभाग के द्वारा ताड़िक चालक नहीं लगाया गया है। विद्यालय में अगर तड़ित चालक लगा होता तो शायद बज्रपात से लोग घायल नही होते। इसके अलावे विद्यालय में तड़ित चालक नहीं होना बच्चों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। ग्रामीणों ने राज्य सरकार से सभी विद्यालयों में तड़ित चालक लगाने की मांग किए है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *