महुआडांड़ (लातेहार)। पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के महुआडांड़ वन प्रक्षेत्र में हाथियों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 22 जून के रात्रि महुआडांड़ प्रखंड के तंबोली निवासी हेनरी करकेट्टा, चंपा निवासी मनसन नगेशिया व तिसिया देवी के घरों को हाथियों के झुंड ने ध्वस्त घर दिया। साथ ही हाथियों ने घर में रखे दो क्विंटल धान व मकई को चट कर गए।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही महुआडांड़ रेंज के वनपाल अजय टोप्पो टीम के साथ जाकर गांव पहुंचे और रात में ही हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। श्री टोप्पो ने कागजी प्रक्रिया के उपरांत उचित मुआवजा देने का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिए है। उन्होंने ग्रामीणों को जंगल में अनावश्यक नहीं घुमने का अपील किए।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 457








