कुंदा में 85 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, गए जेल


रंजीत कुमार यादव



कुंदा। अफीम माफिया गैंग के विरूद्ध कुंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने छापामारी कर करीब साढ़े 85 किलो डोडा के खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी प्रकाश कुमार यादव व कल्लू यादव को पुलिस ने पुछताछ कर जेल भेज दिया। तस्करों के पास से पुलिस ने डोडा लदा तीन मोटर साईकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है।

गिरफ्तार अपराधियों के संबंध में एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की चतरा एसपी राकेश रंजन के गुप्त सूचना पर कुंदा पुलिस ने टीम बना कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चिलोई मोड़ के समीप से 3 मोटरसाइकिल में डोडा लाद कर ले आ रहे तस्करों में से प्रकाश कुमार यादव, कल्लू यादव को पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा। वही एक अन्य तस्कर पुलिस को चकमा देकर जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने कहा की फरार तस्कर के विरुद्ध पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। जल्द ही तस्कर पुलिस के गिरफ्त में होगा।

छापामारी अभियान में कुंदा थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। थाना प्रभारी ने कहा की तस्करों के संभावित स्थानों में विशेष छापेमारी किया जा रहा है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *