अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर संत जेवियर्स महाविद्यालय में योग शिविर का आयोजन

योग लोगों के मानसिक, शारीरिक शांति और आत्मविश्वास को बढ़ाता हैं – डॉ. एम के जोश

महुआ डांड( लातेहार)। अंतराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ में योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रो. शेफाली प्रकाश के नेतृत्व में सभी शिक्षक और विद्यार्थियों ने जोश और उत्साह के साथ योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। साथ ही योगा फॉर हेल्थ  थीम पर कैंपस में विद्यार्थियों ने दौड़ लगाया।

प्राचार्य फादर डॉ एम के जोश ने छात्रों और शिक्षकों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी और आध्यात्मिक, भावनात्मक, शारीरिक, सामाजिक और बौद्धिक कल्याण प्राप्त करने के लिए योग के महत्व और इसे अपनी जीवनशैली के हिस्से के रूप में अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर निबंध और क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रो. अविनाश कुमार ने कहा की योग धर्म, आस्था और अंधविश्वास से परे है। यह कल्याण और सौंदर्य का विज्ञान है जो तन, मन और आत्मा को जोड़ता है।कार्यक्रम का सफल संचालन रोजी सुष्मिता तिर्की और धन्यवाद ज्ञापन अभय सुकूट डुंगडुंग ने किया।

मौके पर सिस्टर कैसलिन जुलियट, डॉ समीर टोप्पो, जॉन बिनोद, अरिफुल हक, शशि शेखर, अमृत मिंज, सुबोध मिंज समेत कई लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *