केरेडारी (हजारीबाग)। केंद्र सरकार का 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा केरेडारी कृषि फार्म मैदान में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। लाभार्थी सम्मेलन में उज्ज्वला, वृद्धा पेंशन, नल जल योजना, जन धन योजना समेत कई केंद्रीय योजनाओं के लाभान्वित लाभुक कार्यक्रम में शामिल हुवे। यहां लाभुकों ने केंद्र सरकार के योजनाओं का सराहना करते हुवे सांसद जयंत सिन्हा का अभिवादन किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे सांसद जयंत सिन्हा ने कहा आपने 2014 में बीजेपी की सरकार को एक वोट दिया। आपका एक वोट आपका और आपके गांव का विकाश की रेखा तय की। आज केंद्र सरकार ने हर घर में शौचालय, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना से देश भर में करोड़ों लोगो को जोड़ा गया। घर घर नल कनेक्शन दिया गया, ग्रामीण स्तर पर पक्के सड़क को बनाया गया। श्री जयंत सिन्हा ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के विकाश कार्यों को ग्रामीणों के समक्ष रखा। साथ ही आगामी 2024 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधान मंत्री बनाने के लिए बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का अपील किए।

कार्यक्रम में बड़कागांव विस सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने सभा को संबोधित कर लोगो केंद्र सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का जानकारी दिए। साथ ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सार्थक विचारों को ग्रामीणों के समक्ष रखा।
मौके पर सासंद जयंत सिन्हा, जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, यदुनंदन पांडे, सुनील सिंह, बसंत यादव, आशेश्वर यादव, प्रीतम साहु, उपेंद्र सिंह, बैजनाथ तिवारी, दुर्गनारायण प्रसाद, जगदीश सिंह, मूलचंद साहू, बद्रीनारायण सिंह, बाके बिहारी, बहादुर राम, महेंद्र सिंह, प्रयाग महतो, तीरथ साव, दुखी महतो, संजीव मिश्रा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








