कुंदा जनता हाई स्कूल के मैदान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

रंजीत कुमार यादव

कुंदा। कुंदा प्रखंड के जनता हाई स्कूल के मैदान में बुधवार को 9 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग की ओर से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख कमला देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह भोक्ता, सांसद प्रतिनिधी जितेंद्र कुमार, मुखिया भरत यादव, थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ कुंदा के सभी जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों ने संयुक्त रूप से योगा किए।

योग प्रशिक्षक अमलेश यादव ने उपस्थित लोगों को अलोम, विलोम, प्रणायाम समेत कई तरह के योगासन कराया। कार्यक्रम में कस्तुरबा विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय कुंदा, प्रोग्रेसिव एकेडमी, मां शारदे पब्लिक स्कूल के अलावे प्रखंड कर्मी, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, जेएसएलपीएस के लोग शामिल हुवे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *