केरेडारी के बुंडू में बज्रपात से बच्चे की मौत, परिजनों में शोक की लहर



केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित बुंडू मंडा टांड निवासी जितेंद्र तुरी के 10 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार का मौत बज्र पात के चपेट में आने से हो गया। घटना 20 जून के शाम 4 बजे की है।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया की जितेंद्र तुरी अपने पुत्र के साथ घर के बगल में किसी काम के लिए गया था। इसी दौरान तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गया। अचानक कड़कड़ाहट के साथ हुवे बज्र पात से सूरज बुरी तरह से घायल हो गया। साथ ही जितेंद्र तुरी बाल बाल बचे। पिता वा ग्रामीणों के सहयोग से सूरज को घायल वस्था में बचरा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से गांव समेत परिजनों में शोक का माहौल है।

मुखिया ने बंधाया ढाढस, सहयोग करने का दिया भरोसा


घटना की सूचना पर बुंडू मुखिया तुलसी तुरी मृतक के घर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया। और हर संभव सहयोग करने का भरोसा जताया। साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का भरोसा जताया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *