हजारीबाग। पटना से रांची चलनेवाले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दुसरा ट्रायल 18 जुन को सफल रहा। पटना जक्शन से हजारीबाग स्टेशन तक वंदे भारत ट्रेन सरपट दौड़ती नजर आई। हजारीबाग स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन को सांसद जयंत सिन्हा ने पुनः स्वागत किए।
सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि वंदे भारत का फाइनल ट्रायल किया गया है। संभवत 27 जून को वंदे भारत ट्रेन का शुरुवात प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर करेंगे। प्रधानमंत्री ने वंदे भारत सेमी हाई स्पीड वाले ट्रेन देकर जिले वासियों को बडी सौगात दी है। जिसे हजारीबाग वासी कभी भुल नही पायेंगे। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के बाद बहुत जल्द इंटर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। जिसमें बस से भी कम भाडा होगा और लोग आसानी से यात्रा कर पायेंगे। हजारीबाग स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन का यह सेकेंड ट्रायल रन था। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन 26, 27 जून से चालू हो जायेगा। 80 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलनेवाली वंदे भारत एक्सप्रेस आठ एसी चेयर की सुविधा से लैंस है। जिसके प्रत्येक कोच मे चार आपातकालीन पुश बटन के साथ जीपीएस आधारित सुचना प्रणाली से युक्त है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








