केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी पुलिस ने पांडेय गिरोह के एक और गुर्गे प्रकाश साव पिता स्व खुदन साव नापोखुर्द, बड़कागाँव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुप्त सूचना पर केरेडारी पुलिस ने छापामारी कर प्रकाश साव को नापोखुर्द स्थित घर से गिरफ्तार किया। आरोपी पर केरेडारी थाना कांड संख्या-188/23 धारा 414, 34 आईपीसी 25(1-बी)a/26, 35 आर्म्स एक्ट के तहत नाम जद आरोपी है।
केरेडारी थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा ने कहा पांडेय गिरोह के सदस्य 13 जून को हेंदेगीर में सड़क निर्माण करा रही कंपनी को धमकी देने जा रहे थे। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के सूचना पर केरेडारी पुलिस ने छापामारी कर दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अपराधियों के निशान देही वा कबूल नामा पर प्रकाश साव को अभियुक्त बनाया गया था।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 408








