हेवई में नल जल योजना फेल, संवेदक के लापरवाही से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है पानी
केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड के हेवई पंचायत में बढ़ते गर्मी से कुंआ, तालाब सुख गए है। जल श्रोतो को सूखने से हेवई पंचायत में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गया है। पेयजल समस्या के बावजूद हेवई में बना जल मीनार हाथी का दांत साबित हो रहा है। या यूं कहे सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना हेवई पंचायत में पूरी तरह से फेल है। सिर्फ संवेदक के द्वारा जलमीनार खड़ा करके छोड़ दिया गया है। यहां बना सोलर जलमीनार संवेदक के लापरवाही से चालू नही हो रहा है। जिससे हेवई के ग्रामीण काफी परेशान और पेयजल की समस्या से जूझ रहे है।

सरकार के दावा को ठेंगा दिखा रहे है अधिकारी
हेवई के ग्रामीणों ने कहा की संवेदक और विभागीय अधिकारी की लापरवाही के कारण से प्रखंड क्षेत्र में नल-जल योजना पूरी तरह से फेल हो गया है। एक तरफ सरकार लोगो के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दावा करती है। वही दूसरे ओर विभागीय अधिकारी सरकार के योजनाओं को ठेंगा दिखाने का कार्य करती है।
पेयजल आपूर्ति शुरू कराने का डीसी से किए मांग
ग्रामीणों ने तय समय में जलमीनार चालू नही करने वाले संवेदक पर कार्रवाई करने, साथ ही तैयार जल मीनार से पानी आपूर्ति शुरू करने का मांग हजारीबाग डीसी वा स्थानीय प्रशासन से किए है।
क्या कहते है पंचायत समिति सदस्य
हेवई पंचायत समिति सदस्य साजन पासवान ने कहा की संवेदक जल मीनार को खड़ा करके छोड़ दिया है। गांव में पेयजल की समस्या बरकरार है। लोग दूर दूर से पानी लाने को विवश है। इसके बावजूद ग्रामीणों ने संवेदक को पेयजल आपूर्ति शुरू करने की बात कहे तो संवेदक के द्वारा बाद में करने की बात कह कर टाल देता है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








