बीजीआर कंपनी से लेवी का पैसा वसूलने पहुंचे पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
केरेडारी। एनटीपीसी केडी कोल परियोजना के एमडीओ कंपनी बीजीआर के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर केवीवीएन सत्यानारायण से लेवी मांग करने वाले दो उग्रवादियों केरेडारी पुलिस रंगे हाथ दबोचा। गिरफ्तार उग्रवादी कुलदीप गंझू उम्र 23 वर्ष पिता जगदीश गंझु, सुरेन्द्र गंझू उम्र 27 वर्ष पिता तुलेश्वर गंझु दोनों लोहरा केरेडारी के है, जो पीएलएफआई दुखन पासवान के साथ काम करते है। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक पैसन प्रो मोटरसाईकिल पंजियन सं. जेएच 13 एफ 9810, एक OPPO कंपनी का एन्ड्राइड मोबाईल बरामद किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों से केरेडारी पुलिस ने पुछताछ कर हजारीबाग केंदीय कारा भेज दिए। बीजीआर के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर केवीवीएन सत्यानारायण को उग्रवादियों ने 12 मई को धमकी दिया था।
केरेडारी थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा ने बताया कि पीएलएफआई उग्रवादियों के द्वारा एनटीपीसी केडी कोल परियोजना के एमडीओ कंपनी बीजीआर के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर केवीवीएन सत्यानारायण को मोबाईल सं 9334579634 से वाटसएप्प कॉल कर 02 करोड़ रूपया लेवी के रूप में मांग गया था। और लेवी नही देने पर कंपनी के पदाधिकारियों के साथ खून की होली खेलने की धमकी दी जा रही थी। उग्रवादियों के द्वारा धमकी मिलने पर सत्यानारायण के द्वारा करेडारी थाना में आवेदन दिया गया। इनके आवेदन पर थाना कांड सं-174/23, धारा- 385/387/34 भादवि एवं 17 सीएलए एक्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। उग्रवादियों के द्वारा 30 मई शाम 5 बजे लेवी का पैसा लेकर चंदरु धाम के पास आने को कहा। इसी दौरान केरेडारी पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से चयनित स्थल पर गुप्त तरीके से पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया। जैसे ही कंपनी की गाड़ी पैसा देने के लिए उग्रवादी संगठन के बताये स्थल पर पहुंचा कर गाड़ी बुकरू से पचड़ा के सड़क की ओर जाने बढने लगी। इसी दौरान छापामारी दल ने बुकरू और पचड़ा के बीच पड़ने वाले जंगल के पास लेवी का पैसा लेने आये कुलदीप गंझू, सुरेन्द्र गंझ लोहरा को पुलिस ने खदेड़ कर पकडा। गिरफ्तार उग्रवादियों ने पुछताछ में पीएलएफआई संगठन के जोरदाग निवासी दुखन पासवान के कहने पर धमकी देने वा लेवी का पैसा वसूलने के लिए आने की बात कही। लेवी वसूलने के एवज में 10,000-10,000 रूपया मिलना था। दुखन पासवान पीएलएफआई संगठन का शिवा बनकर आस-पास कार्य कर रहे कंपनी के पदाधिकारियों को धमकी देने की बात भी अपराधियों ने पुलिस को बताया। लेवी को लेकर धमकी देने के मामले में कांड का मुखिया दुखन पासवान है जो फरार है।
आगे थाना प्रभारी ने कहा की फरार मुख्य साजिश कर्ता को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








