केरेडारी( हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड के चट्टी पेटो शिव मंदिर में कलश स्थापना के साथ शिव गौरी प्राण प्रतिष्ठा श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ 29 मई से शुरू हो गया। यज्ञ को लेकर सोमवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। शिव मंदिर चट्टी पेटो बड़ा तालाव से बनिया टोला, ठाकुर टोला, भगवान टोला, पासी टोला, देवी मंडप बरगद पेड़ होते हुए खेमलाल साहू चौक का भ्रमण करते हुवे श्रद्धालु देवी छठ घाट पहुंचे। जहां आचार्य दिनेश कुमार मिश्र ने वैदिक मंत्रोचार के साथ जल पूजन कराया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप शिव मंदिर पहुंचे। यज्ञ मंडप में कलश स्थापना के साथ यज्ञ शुरू हो गया।

कलश यात्रा में सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, आजसू वि.स.प्रभारी रौशन लाल चौधरी, बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद, प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो, बीस सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष महेश साव, पेटो मुखिया कौशल्या देवी, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, बद्रीनारायण सिंह, कुलदीप तिवारी, आजसू प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ महतो, समाज सेवी गुरुदयाल साव, पेटो पंसस अरविंद साव, उप मुखिया लक्ष्मण साहू, रौनियार चतरा जिला अध्यक्ष नथु प्र.गुप्ता, छोटू गुप्ता, बिनोद राम, यज्ञ समिति अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, सचिव अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, चंदन गुप्ता उर्फ़ पिंटू, धनेश्वर साहू, महावीर साहू, शिवचरण साहू महादेव गुप्ता, सुभाष गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, बृजनंदन गुप्ता, छोटू गुप्ता, सरोज गुप्ता, नन्द किशोर साहू, सूरज ठाकुर, बजरंगी यादव, सुनील साहू, रमेश साहू, महादेव साहू, राजेन्द्र साहू, डॉ महेंद्र साहू, मनोहर साहू, कंचन यादव, प्रकाश साहू, नितेश कुमार, जितेंद्र कुमार, समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








