जानवरों के प्यास बुझाने के लिए बड़गांव उप मुखिया ने निजी खर्च से बनाया तालाब

बीडीओ रंथू महतो ने कहा तालाब के गहरीकरन को लेकर बहुत सी योजनाएं पास हुई है




टंडवा। तेज गर्मी से इंसानों के साथ पशु पक्षी एवं जानवरों का जीवन बेहाल है। तपती धूप से अधिकतर जलस्तर नीचे चला गया है। तलाब सुख गए है, लोग नदी में चुआं बनाकर प्यास बुझा रहे है। वही प्रखंड के सवा लाख की आबादी पानी खरीद कर पीने को विवश है। भयावह गर्मी में जानवरो के लिए पीने का पानी विकराल समस्या हो गई है। जानवरो को पीने का पानी कैसे उपलब्ध हो इस समस्या पर सुदूरवर्ती पंचायत बड़गांव के उपमुखिया विष्णु उरांव ने अपने निजी खर्च से तालाब का निर्माण करने में जुट गए है। विष्णु उरांव ने बताया की प्रखंड स्तर से डेढ़ साल पूर्व डोभा निर्माण की बात सामने आई थी। वही अभी तक डोभा निर्माण का कार्य जमीन पर नही उतरा कागजी प्रक्रिया में सिमट कर रह गया। अंततः उपमुखिया के द्वारा प्रखंड प्रशासन की उदासीनता को देखते हुए खुद निजी खर्च से तालाब खुदवाने की बात सोची जिससे किसानों को एवं जानवरो को पीने एवं सिंचाई का पानी उपलब्ध हो जाए। भटकने वाले जानवर अपनी प्यास बुझा सके।

उप मुखिया

उल्लेखनीय रहे की जंगलों पहाड़ों से घिरे टंडवा प्रखंड से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है बड़गांव में अपने आम जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग अधिकतर टंडवा आते है बड़गांव मुखिया विष्णु उरांव काफी सोच विचार कर तालाब का निर्माण करने में अपने निजी खर्च जुट गए है जिससे सामान्य रूप से पानी की समस्या से राहत मिल सके एवं जानवरो की प्यास बुझाई जा सके साथ ही किसानों को भी फायदा पहुंच पाए। वही पानी की समस्या पर टंडवा बीडीओ रंथु महतो ने बताया की स्थानीय तालाब का गहरीकरण के लिए भूमि संरक्षण विभाग से डीएमएफटी मद से बरसात आने से पहले स्थानीय विधायक एवं सांसद के अनुशंसा के आधार पर कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। करीब चालीस योजनाओं पर बहुत जगह पर काम चालू हो गया है इंजीनियर की देख रेख काम हो रहा है। वही तीखी गर्मी में कई पूर्व में बने कई डोभा कम गहराई की वजह से सुख गए है बताया की डोभा की गहराई दस फीट ही है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *