चौपारण की एयर राइफल निशानेबाज सृष्टि कुमारी को एनटीपीसी ने 2.47 लाख का किया सहयोग

उपायुक्त ने आगामी मुकाबले की दी शुभकामनाएं

हजारीबाग। हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड के 21 वर्षीय एयर राइफल निशानेबाज सृष्टि कुमारी भोपाल व केरल में आयोजित राष्ट्रीय खेल में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर अव्वल रही। सृष्टि ने प्रतियोगिता में क्रमशः 605.5 एवं 619.5 स्कोर हासिल किया। सृष्टि कुमारी का अगला मुकाबला 4 जून को केरल में खेला जाएगा। झारखंड के ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हजारीबाग का नाम रोशन करने पर हजारीबाग के कोल खनन कंपनी एनटीपीसी के द्वारा सृष्टि को 2.47 लाख का आर्थिक मदद कर हौसला अफजाई किए।

उपायुक्त नैंसी सहाय ने केडी परियोजना जीएम फैज तैयब वा एजीएम एसपी गुप्ता के उपस्थिति में सृष्टि कुमारी को 2.47 लाख का चेक दिए। उपायुक्त ने खिलाड़ी का हौसला अफजाई करते हुए आगामी मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी।

पिता करते है होटल में काम मां है गृहिणी


संत कोलंबस कॉलेज, हजारीबाग की स्नातक की छात्रा सृष्टि कुमारी 2 वर्षों से एयर राइफल से निशानेबाजी का प्रशिक्षण ले रही है। इनके पिता विजय कुमार गुप्ता गुरुग्राम में एक होटल में काम करते है तथा माता गृहणी है।
निशानेबाज सृष्टि कुमारी का सपना है कि वह निशानेबाजी में ओलंपिक एवं अन्य अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट की प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर अपने घर,परिवार, जिला, राज्य एवं देश का नाम में रोशन करें। केडी जीएम फैज तैयब ने सृष्टि कुमारी को ऐसे ही खेल में निरंतर आगे बढते रहने की प्रेरणा दी और भविष्य में भी हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *