गम्हरिया। गम्हरिया थाना क्षेत्र के डुडरा स्थित खरकई नदी पर निर्मित चेक डैम में नहाने गए दो युवकों की मौत हो गई। नहाने के दौरान युवकों को डूबते देख उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से दोनों की खोजबीन शुरू कर दी गयी है। वहीं घटना की सूचना पाकर पहुंची गम्हरिया थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब चार घंटा बाद दोनों शव को बरामद किया।
मृतकों में बर्मामाइंस का शोभित सिंह व डिमना रोड निवासी श्रीजन कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार छह युवक नहाने के लिए डैम आये थे। इसी दौरान सेल्फी लेने के दौरान दो युवक फिसलकर पानी में गिर गये। इनके मौत से परिजनों में शोक की लहर है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 342








