टंडवा (चतरा)। आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र के शिवपुर कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क में रविवार देर शाम अज्ञात हाइवा के चपेट में आने से 18 वर्षीय दोपहिया वाहन चालक मो तमजीत की मृत्यु घटनास्थल में हीं हो गई। वहीं इस घटना के बाद शिवपुर रेलवे साइडिंग में कोल डिस्पैच ठप हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक उतर प्रदेश के अलीगढ का रहने वाला बताया गया जो अपने पिता के साथ उडसू मोड में टायर पंचर की दुकान चलाता था। लोगों की मानें तो अपने दो दोस्तों सद्दाम व इमरान के साथ बाइक से काम को लेकर सभी शिवपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित होकर कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगे हाइवा के चपेट में सभी आ गए। बताया गया कि ट्रांसपोर्टिंग रोड में पानी पटाया होने के कारण बाइक स्लिप कर अनियंत्रित होकर कोल वाहन के नीचे चला गया। इधर घटना की सूचना मिलते हीं इंस्पेक्टर रंजीत रौशन व एएसआई अशोक कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








