गुमला। गुमला जिला के पालकोट थाना स्थित डहूपानी पंचायत के बाजरा गांव निवासी दंपती राजू खड़िया (45) व उसकी पत्नी आशा देवी (40) की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई। चचेरा भाई लियुस खड़िया (55) ने दोनों को बेरहमी से टांगी से काट कर हत्या किया। हत्या करने के बाद लियुस गांव से फरार है। लियुस ने 30 साल पहले राजू की मां की भी हत्या कर चुका है। वह जमानत पर जेल से बाहर है। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जाता है। घटना रविवार की सुबह बजे की है।
रविवार सुबह पालकोट पुलिस को सूचना मिलने पर एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी व थानेदार अनिल लिंडा दल बल के साथ गांव पहुंचे। जहां दंपती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि राजू खड़िया 26 सालों से चंडीगढ़ में रह रहा था। वह छह दिन पूर्व गांव आया था। राजू व लियुस में गुरुवार को कुसुम के पेड़ में लाह काटने के दौरान झगड़ा भी हुआ था। इस दौरान लियुस खड़िया ने राजू को मारने के लिए दौड़ाया था। उस समय राजू ने भागकर जान बचाया। ग्रामीणों ने बताया कि 30 वर्ष पूर्व राजू खड़िया की मां की लियुस खड़िया ने हत्या कर दी थी। जिसमें वह जेल जा चुका है इसी डर से राजू खड़िया चंडीगढ़ में रह कर मेहनत मजदूरी करता था। मृतक दंपती का तीन बेटा व दो बेटी है. सभी गांव में रहते हैं।
एसडीपीओ ने कहा
एसडीपीओ विकास आंनद लागुरी ने बताया कि हत्या का मुख्य कारण जमीन विवाद है। हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस सघन छापामारी कर रही है। हत्यारा बहुत जल्द पुलिस के गिरफ्त में होगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








