रंजीत कुमार यादव
कुंदा। सीबीएसई मैट्रीक बोर्ड 2023 की परीक्षा में प्रिमियर ऐकेडमी के बच्चें शत प्रतिशत सफल रहे। विद्यालय से 28 बच्चें सीबीएसई परीक्षा दिये थे। जिसमे सभी परीक्षार्थी अच्छे अंक के साथ सफल रहे। ऋषभ राज 92.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रिमियर ऐकेडमी विद्यालय का टॉपर रहा। वहीं आयन नासिर 90%, शिखा कुमारी 85%, रौशनी प्रवीण 82.6%,जैनव 82.4%, समृद्धि श्री 71%,कृति कुमारी 71%,सलोनी 69%,सिम्मी 69%, प्रणय राज 68% ने अंक लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया है। सभी सफल छात्र व छात्राओ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरूजनो को दिया है।

मौके पर विद्यालय के निदेशक सहनवाज खान, प्रधानाध्यापक के के यादव, मृत्युंजन शर्मा, राजु यादव, बीरेन्द्र कुमार, योगेन्द्र कुमार योगी समेत सभी शिक्षको ने सीबीएसई परीक्षा में सफल छात्र व छात्राओ को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुवे बधाई दिया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








