हंटरगंज के डुमरी में संत रामपाल जी महाराज के मंगल प्रवचन को सुने शिष्य

चतरा। चतरा जिला के प्रखंड हंटरगंज के ग्राम डुमरी में संत रामपाल जी महाराज के मंगल प्रवचन सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत रामपाल जी महाराज जी के मंगल प्रवचन प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गए। संत जी अपने प्रवचनों में बताया कि पूर्ण संत की क्या पहचान होती है, कैसे मनुष्य अपने विकार त्याग सकता है, कैसे भारत विश्व गुरु बनेगा और कैसे पूर्ण विश्व में शांति स्थापित होगी, आज वर्तमान में संत रामपाल जी महाराज जी के लाखों शिष्य है जो उनके द्वारा बताए गए भक्ति मार्ग पर चलकर अपना कल्याण करवा रहे हैं। संत रामपाल महाराज ने बताया कि पवित्र शास्त्रों के अनुसार पूर्ण परमात्मा एक है। और मानव समाज में फैली हुई कुरीतियां व नशा शास्त्र अनुकूल संत भक्ति के माध्यम से समाप्त होगी। श्रोताओं ने सत्संग सुनकर सामाजिक कुरीतियों व नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क नाम दीक्षा की व्यवस्था भी रही ।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *