बीबी से था अवैध संबंध, पति को नागवार गुजरा, पति ने दोस्त के साथ मिल कर कर दिया बीबी के प्रेमी की हत्या





केरेडारी। बीबी से था अवैध संबंध, पति को नागवार गुजरा पति ने दोस्त के साथ मिल कर कर दिया बीबी के प्रेमी की हत्या। ये घटना 29 अप्रैल 2023 की है। मामला टंडवा थाना क्षेत्र के तेलिया डीह गांव का है। जहां आरोपी मिथुन भुइयां ने गांव के ही कोमल भुइयां की हत्या कर दिया।और शव को केरेडारी थाना क्षेत्र के मनातू जंगल में फेक दिया। कोमल के परिजनों के शिकायत पर केरेडारी पुलिस ने हत्या की छानबीन में जुट गई। और केरेडारी पुलिस 15 दिनों में कोमल भुइयां हत्याकांड का गुत्थी सुलझा लिया। कोमल के हत्या के आरोप में मिथुन भुइयां को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पुछताछ में आरोपी ने प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या करने की बात स्वीकार किया।

केरेडारी पुलिस ने हत्यारा मिथुन भुइयां पिता सुकर भुइयां ग्राम तेलियाडीह को गिरफ्तार कर शनिवार को हजारीबाग जेल दिया। कोमल भुइयां के हत्या के मामले में परिजनों के द्वारा 30 अप्रैल को थाना में 102/23 धारा 302/201/34 भा०द०वि० दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने मोबाइल कॉल डंप के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।


केरेडारी थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा ने कहा की आरोपी मिथुन भुईयां ने पूछताछ में बताया कि कोमल भुइयां का मिथुन के बीबी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे मिथुन को पता चल गया। 28 अप्रैल के रात कोमल भुइयां को मिथुन अपने सहयोगी के साथ शराब पिला कर केरेडारी थाना क्षेत्र के मनातू कंकरिया टोला जंगल में ले जा कर पत्थर से कुच कर हत्या कर दिया। और हत्या वा एक अन्य सहयोगी के साथ फरार हो गया। 29 अप्रैल के सुबह केरेडारी पुलिस ने शव को बरामद किया था।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *