केरेडारी। प्रखंड के सलगा पंचायत स्थित सायल में शिव मंदिर का वर्ष गांठ मनाया गया। इस दौरान सायल के शिव भक्तों ने कलश यात्रा निकाल कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना किए। शिव मंदिर में पूजा अर्चना के भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
मंदिर में पूजा अर्चना वा मंत्रो उच्चारण से सायल गांव का माहौल भक्ति मय हो गया है। कलश यात्रा के दौरान भक्तों का लंबी कतार लगा हुवा था, गेरुवा वस्त्र धारण किए भक्तों से वा भगवा ध्वज से क्षेत्र भगवा मय रहा।

कलश यात्रा में मुखिया पार्वती देवी, चोहन महतो, टिकन महतो, रंजीत यादव, जितेंद्र यादव, चरकू कुशवाहा, देवराज कुमार गुलाब महतो, धनराज कुमार गुलाब रजक समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 594








