भू-माफियाओं द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी भूमि 128.72 एकड़ किया अपने एवं सम्बन्धों के नाम
टंडवा(चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के आम्रपाली कोल परियोजना में होने वाली अधिग्रहण भूमि से नौकरी मुआवजा राशि लेने के लिए छोटे भू-माफियाओं से लेकर बड़े भू-माफिया एवं चहेते नेता द्वारा भूमि का अवैध जमाबंदी करवाया गया है। भू माफिया अपने तथा अपने सम्बन्धों के नाम से कई एकड़ जमीन का जमाबंदी करवा रखे है। आख़िर ऐसा कैसे हुआ चौकाने वाली खुलासा है। इसका खुलासा आम्रपाली चंद्रगुप्त श्रमिक स्वावलंबी सहकारी समिति के सचिव धीरेन्द्र प्रजापति द्वारा मुख्यमंत्री सचिवालय झारखण्ड सरकार को पत्र देकर भू-माफियों के द्वारा अवैध जमाबन्दी को ख़ारिज करते हुवे उचित कांनूनी कारवाई करने की मांग किया है। तथा जिन भू-दाताओं की दख़ल कब्जा है उन्हें स्थलीय जांच कर के पूर्व के जमाबन्दी क़ायम करने की अपील भू-राजस्व विभाग को अवगत कराया है। जमीन भू-माफियाओं एवं अधिकारियों की मिलीभगत से यह खेल हुवा है। इस खेल में बड़े पैमाने पर मोटी रकम देकर बाहरियों द्वारा भूमि अपने सगे संबंधियों के नाम करवा लिया गया है। आम्रपाली परियोजना में चल रहे जमीन का अवैध जमाबंदी सीसीएल और झारखण्ड राज्य सरकार की भारी भरकम राजस्व की नुकसान ग्राम कुमरांगकला खाता 116, 54, 41, 27, ग्राम उड़सू खाता न. 51, 38, 23,ग्राम बिंगलात खाता न.46 का अवैध बंदोबस्ती कुल रकवा 128.72 एकड़ भू-माफियाओं द्वारा सीसीएल में नौकरी और मुआवजा लेने के फिराक में सक्रिय हैं। कुछ लोग ले चुके हैं,इस कालाबाजारी का खेल जाँच का विषय है। विस्थापित परिवार एवं झारखण्ड राज्य सरकार के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
धीरेन्द्र प्रजापति ने भू- माफियाओं के खिलाफ अवैध जमाबन्दी को रद्द कर कानूनी कार्रवाई हेतु कागजात के साथ भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार, सचिव भू-राजस्व विभाग झारखंड सरकार, अध्यक्ष प्रबंधन सह निदेशक सीसीएल रांची, चतरा उपायुक्त, अनुमंडल अधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई का मांग किए है।
जमीन घोटाले में भू- माफियाओं की संरक्षण प्राप्त कहां से मिला, आखिर इसमें कौन-कौन पदाधिकारी संलिप्त है। खुलासा हुवा तो कई लोगों पर गाज गिर सकता है। जमीन भू-माफिया बाहरी बतया जा रहा है।जिसका खुलासा धीरेन्द्र द्वारा दर्जनों भू माफियाओं पर फर्जी हुकुमनामा बनाकर बड़े पैमाने पर रिश्तेदारों के नाम पर जमाबन्दी करा कर नौकरी मुआवजा राशि लेने के लिए सक्रिय होने की बात कही है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








