बीएसएफ का इतिहास रहा है गौरव शाली, इस पर हम सभी को गर्व है : राज्यपाल
हजारीबाग। हजारीबाग बीएसएफ मेरू कैम्प में उपनिरीक्षक बैच संख्या 67 को लेकर दीक्षांत परेड समारोह का अयोजन किया गया। दीक्षांत परेड समारोह में बतौर अतिथि राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन शामिल हुवे। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का गौरवशाली इतिहास रहा है, इस पर हम सभी को गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर जवान राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने के साथ आतंकवाद, तस्करी एवं आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु सदैव तैयार रहते है। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण व कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल ने 1971 के युद्ध में अपनी दक्षता व साहस का प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया है। देश के लिए किए गए सराहनीय कार्य के लिये बीएसएफ को सलाम है। राज्यपाल महोदय ने सभी प्रशिक्षु उप-निरीक्षक को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों को मातृभूमि की सुरक्षा व सेवा करने का अहम अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने इन उप निरीक्षकों द्वारा प्रदर्शित परेड की सराहना किए। राष्ट्र की सुरक्षा का दायित्व आप पर है।
मौके पर विधायक मनीष जयसवाल, पुलिस उप-महानिरीक्षक हजारीबाग जोन, उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे समेत बीएसएफ मेरू कैम्प के अधिकारीगण व जवान उपस्थित थे।
सदर प्रखंड के हुटपा एवं नयाखाप पंचायत का किया भ्रमण

दीक्षांत परेड समारोह के उपरांत राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन सदर प्रखंड के हुटपा एवं नयाखाप पंचायत का किया भ्रमण किए। राज्यपाल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, हुटपा में बच्चों का हाल जाना साथ ही विद्यालय के मध्याह्न भोजन के संबंध में जानकारी लिए। यहां बच्चों को मन लगाकर पढ़ने हेतु प्रोत्साहित किये। हुटपा पंचायत भवन पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुने। साथ ही सखी मंडल की महिलाओं से लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक करने वा लाभ दिलाने की बात कहे। ग्रामीणों से बच्चों के शिक्षा पर जोर देने वा झारखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, दिव्यांग पेंशन योजना, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर योजना आदि की जानकारी दिए। साथ ही मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री कृषि योजना, ट्राई साईकल योजना के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








