केरेडारी। केरेडारी उप प्रमुख अमेरिका महतो गुरुवार को मवि सलगा, प्रावि केरेडारी का औचक निरीक्षण किए। इस दौरान उप प्रमुख ने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, एमडीएम भोजन, शिक्षकों के उपस्थिति पंजी का जांच किए। जांच में बच्चों वा शिक्षकों का उपस्थिति संतोष जनक पाया गया।

वही बच्चों का पाठ्य सामग्री वा पठन पाठन का भी जानकारी लिए। उप प्रमुख ने दोनो विद्यालयों के शिक्षकों को बच्चों के पठन पाठन पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कहे। मौके प्रधानाध्यक टीएन वर्मा, सुनील पांडे समेत कई लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 521








