केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के गर्रीकला निवासी रोहित राम (30) पिता नारायण राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस पर केरेडारी थाना कांड संख्या 17/15
धारा147/158/149/341/323/342/307/325/332/333/353/435/427/337/379/120 बी भादवी के तहत नाम जद आरोपी है। ये काफी दिनों से फरार चल रहा था। जिसे केरेडारी पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार मेडिकल जांच कराकर हजारीबाग जेल भेज दिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा ने कहा कि उक्त आरोपी पर मार पीट, धमकी देने का मामला दर्ज था। रोहित राम काफी दिनों से फरार चल रहा था। घर पर होने की सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर गिरफ्तार किया। साथ पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 783








