टंडवा :डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह पूर्वक मनाने को लेकर स्थनीय नगर भवन में अनुसूचित जाति की प्रखण्ड स्तरीय बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता रविदास महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष सुभाष दास एवं संचालन मिस्रौल मुखिया सुबेश राम ने किया। बैठक में अनुसूचित जाति के बैनर तले प्रखण्ड स्तरीय आगामी 23 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की 132 वां जयंती समारोहपूर्वक मानने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती प्रखंड क्षेत्र के तमाम पंचायतों में मनाया6 जाता है। जिसकी व्यस्तता को देखते हुए प्रखण्ड स्तरीय जयंती की तिथि को बढ़ाकर 23 अप्रैल तय किया गया। जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए कमिटी की विस्तार किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष रबिन्द्र दास, सचिव संतोष दास, कोषाध्यक्ष अमीरका राम, उपाध्यक्ष कृष्णा भुइयाँ गोविंद पासवान मिथलेश रजक सन्तोष पासवान ,पवन पासवान, उप कोषाध्यक्ष पिंटू राम, मीडिया प्रभारी सचिंदर दास समेत अन्य को पदाधिकारी एवं सदस्य के रूप में चयनित किया गया। ततपश्चात सभी नव युक्त पदाधिकारियों को स्वागत किया गया। इस दौरान सभी नवयुक्त पदाधिकारियों ने धूम- धाम से जयंती को सफल बनाने का संकल्प लिया। मौके पर रामोतार पवन राम, प्रयाग दास, चंदन पासवान, भीम रजक ,शिवशंकर भारती ,सुभाष रजक, कृष्णा भुइयाँ ,राहुल पासवान, नागेश्वर राम ,जीवन राम ,मनोज कुमार, समेत सैंकड़ो लोग मौजूद थें।

फोटो।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








