Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ आंदोलन में शामिल होंगे पिपरवार के भाजपा कार्यकर्ता

पिपरवार: भारतीय जनता पार्टी पिपरवार मंडल की बैठक बचरा दक्षिणी पंचायत सचिवालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पिपरवार मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा और संचालन राम प्रसाद महतो ने किया। इस बैठक के दौरान भाजपा के द्वारा 11 अप्रैल को हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ आंदोलन के तहत झारखंड सचिवालय घेराव कार्यक्रम में पिपरवार के हर पंचायतों से भाजपा कार्यकर्ता ने शामिल होने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, सदस्यों की संख्या बढ़ाने, केंद्र सरकार के द्वारा किए गए एतिहासिक कार्य को जन जन तक पहुंचाने समेत अन्य बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की नेता राधा देवी, रीना देवी, अनुप्रिया कुमारी,सरिता देवी, राम प्रसाद महतो,बापी पात्रा, बंटी सिंह,अजय रजक, रामलाल महतो, जगदीश भोक्ता,उदय शर्मा, धनराज भोक्ता,अरविंद सिंह,आदित्य केशरी, संजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

फोटो।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!