सत्ता लोभियों ने 20 साल तक झारखंड को सिर्फ लूटा, केंद्र के पास झारखंड का है करोड़ों बकाया- हेमंत सोरेन

केंद्र सरकार के पास झारखंड का 1 लाख 36000 करोड़ रुपए बकाया, हक मंगाने पर ईडी और सीबीआई लगा देती है सरकार

चतरा। झारखंड राज्य हमसबो ने लड़ कर लिया, कई विरो ने अपने खून से झारखंड के जमी को सींचा है। परंतु हमारा सपना पूरा नहीं हो सका झारखंड की सत्ता 20 वर्षों तक बेईमानों के हाथों में रही। जिन्होंने  कारपोरेटो के साथ मिलकर राज्य को लूटने का काम किया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 19 जून को सिमरिया के हरनाथपुर मैदान आयोजित सभा में कहे। इन्होंने बीजेपी पर तंच कसते हुवे कहा की उनके कर्मों से झारखंड को देश के पिछड़े राज्यों में गिना जाता है। केंद्र सरकार झारखंड की समस्याओं पर ध्यान नहीं देती है। जब भी केंद्र से राज्य के समस्याओं पर चर्चा करता हूं तो केंद्र की बीजेपी सरकार अनसुनी कर देते हैं। केंद्र सरकार आम लोगों के साथ-साथ राज्य सरकार का परिसंपत्तियों को भी बेच डाला। झारखंड का एक लाख 36000 करोड़ रुपए केंद्र सरकार के पास बाकी है। अपना हक मंगाने पर कभी ईडी तो कभी सीबीआई को पीछे लगा दिया जाता है। केंद्र के गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है। केंद्र सरकार ने मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए वही दूसरी ओर गैस कीमत बढ़ाकर कनेक्सन का पैसा वसूल रही है। उन्होंने आजसू को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह आजसू पार्टी हमेशा सत्ता का सुख भोगी रही है। इसने भी भाजपा के साथ मिलकर झारखंड को लूटा है। दोनों पार्टियां जाति और संप्रदाय को लड़वाती है और सामाजिक समरसता को बर्बाद कर राजनीतिक रोटी सेंकती हैं। श्री सोरेन ने कहा वर्तमान सरकार विकट परिस्थिति में सत्ता संभाला राज्य अभी कोरोना के मार से उभरा भी नहीं था कि राज्य सुखाढ़ की चपेट में आ गया। कोरोना में जब पूरे देश में लॉकडाउन था मैं मजदूरों को हवाई जहाज से वापस ला रहा था। सुखाड़ में भी हमने गरीब मजदूरों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जिसका लाभ आम लोगों तक पहुंचा। उन्होंने सिमरिया वासियों को विकास का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई सौगात चतरा जिला को दिए। यहां कई महिला संगठनों के बिच परिसंपत्तियों वा कई कर्मियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया।

मुख्यमंत्री ने मनोज चंद्र को माला पहना कर पार्टी में किए स्वागत

आजसू के मनोज चंद्र पूरे कुनबे के साथ जेएमएम का दामन थामा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आजसू नेता मनोज चंद्रा, जिला परिषद सदस्य देवनंदन साहू, रोहिणी देवी, पत्थलगड़ा जिप सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख रोहन साहू समेत विभिन्न पंचायतो के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और भारी संख्या में आजसू कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा। सभा में मुख्यमंत्री ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाया और सदस्यता रसीद के साथ सदस्यता की शपथ दिलाएं। इस दौरान आजसू नेता मनोज चंद्रा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास की आशा जताई।

कर्मियों वा ग्रामीणों ने विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मी, जन सेवक संघ, डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ, सेविका सहायिका संघ, सहायक पुलिस कर्मी मांग पत्र सौंपा। इसके अलावा सिमरिया रेफरल अस्पताल को ट्रामा सेंटर अस्पताल में 200 बेड और महिला शिक्षकों का पदस्थापन कराने, शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय को प्रारंभ कराने, सिमरिया में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना कराने, मुरये स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण प्रारंभ कराने, डाड़ी से तेतर मोड़ पलक का निर्माण, सिमरिया से कसारी सड़क निर्माण और जबड़ा से भवानी मठ तक सड़क निर्माण कराने की मांग किए।

मौके पर मंत्री सत्या नंद भोक्ता, सिमरिया विधायक किशुन दास, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, चंद्रदेव प्रसाद, संदीप साहू, सलीम अख्तर, आलोक रंजन, विनोद महतो, रमन साहू, विनोद साहू, दुलार चंद साहू, श्यामसुंदर साहू, प्रदीप राम, प्रेमलता चंद्रा, ललिता देवी, पूरन राम् भूपेंद्र ठाकुर, मलेश्वर साव, इकरामुल समेत हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *