Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

वैदिक मंत्रोचारण के साथ रुद्र महायज्ञ को लेकर ध्वजा रोहन कार्यक्रम संपन्न!

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरी कलां में आगामी 21मई से 29 मई तक होने वाले श्री श्री 1008 जीर्णोधार शिव परिवार सहित विष्णु मारुति नंदन प्राण प्रतिष्ठा सह होमातम्क नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर शिव मंदिर परिसर में ध्वजा रोहन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोचारण के साथ 3 मई को संपन्न हुआ! ध्वजा रोहन कार्यक्रम में यज्ञा आचार्य भारत नाथ पांडे ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ पुजारी बबुली राणा सोहर महतो धरम महतो दिलचंद महतो लखन महतो जागेश्वर महतो भोली महतो के साथ संपन्न कराया! इस उपलक्ष्य में नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया! नगर भ्रमण के दौरान हर हर महादेव जय श्री राम के नारों से गांव गुंजायमान रहा! कार्यक्रम में बतौर मुख्य भूमिका में शामिल शिव मंदिर जीर्णोधार समिति बजरंग दल सह यज्ञ समिति के लोग शामिल हुए! इस उपलक्ष्य में शिव मंदिर जीर्णोधार बजरंग दल के अध्यक्ष नरेश कुमार पंचायत संयोजक सुनील कुमार राहुल कुमार कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सागर सुनील पासवान संदीप शर्मा बीरेंद्र कुशवाहा शंकर महतो शंभू कुमार रोहित कुमार झनकू रजक विश्वनाथ कुमार बादल चंदन कुमार फूलचंद कुमार समेत बजरंगदल के सभी सदस्यों ने ध्वजा रोहन कार्यक्रम को सफल बनाया और कहा कि गरी कलां में लंबे अरसे के बाद महायज्ञ का आयोजन हो रहा है महयज्ञ को लेकर ग्रामीणों ने स्वेक्षा से निर्णय लिया है कि ध्वजा रोहन के दिन से यज्ञ संपन्न होने तक गांव में शराब मांस मछली का स्वतः त्याग कर रहे हैं और खरीद बिक्री पर भी रोक लगा है!

वहीं यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश कुमार सचिव सचिव बालेश्वर राणा कोषाध्यक्ष टिकेश्वर कुमार बद्री नारायण कुशवाहा उपा अध्यक्ष कपिलदेव महतो कुलदीप महतो शंकर महतो रोहित कुमार राजेंद्र महतो टिंकू कुमार उप मुखिया कैलाश महतो मनोज कुमार शंभू कुमार ने कहा कि 3मई को ध्वजा रोहन कार्यक्रम संपन्न हुआ आगामी 21 मई को जल यात्रा के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ हो जायगा! जिसमें 21 मई से 24मई तक सुप्रसिद्ध प्रवचन कर्ता देवघर वाले बाबा अनिल बाल ब्यास जी कार्यक्रम आहूत है!25 मई से 29 मई तक अयोध्या धाम की प्रवचन कर्ता आराधना शास्त्री का प्रवचन कार्यक्रम निर्धारित है!30 मई को भक्ति संगीत जागरण कार्यक्रम के तहत सुपर स्टार गायिका फेम पूजा गोलहानी भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा का कार्यक्रम निर्धारित है! मौके पर बजरंगदल सद्स्यों में सोहर महतो नरेश महतो सुनील कुमार कृष्णा कुमार निशांत कुमार शंभू कुमार बिकास कुमार संजय कुमार सागर पटेल चंदन कुमार पवन कुमार दीपक कुमार ग्राम देवी मंडप पुजारी भुनेश्वर महतो मुकेश कुमार रंजीत कुमार सुबोध कुमार रुद्र सेना प्रमुख रुद्र राज अधिवक्ता मनोज सिन्हा सेवा निवृत शिक्षक रामनाथ महतो बाबूलाल गिरि इंद्रजीत कुमार गिरि कुलदीप पटेल विनोद पटेल सेवा निवृत शिक्षक बढ़न महतो नागेश्वर महतो सुखदेव राणा देवी मंडप पुजारी कोमल महतो महेंद्र महतो बैजनाथ राणा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजुद थे!

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!