रंजीत कुमार यादव
कुंदा/चतरा। राष्ट्रीय जनता दल ने चतरा के युवा नेता चतरा का बेटा इंजी. सुबोध पासवान को (एस.सी) प्रकोष्ठ का झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसकी जानकारी पार्टी के दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय पासवान ने दी। सुबोध पासवान ने बताया कि काफी उम्मीद के साथ इंजी. सुबोध पासवान पर प्रदेश का नेतृत्व सौंपा गया है। सुबोध पासवान के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। और लोगो को इसका लाभ मिलेगा। इंजी. सुबोध पासवान को (एस.सी) प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं वा सहयोगियों ने खूब बधाई दी।
इंजी. सुबोध पासवान ने पार्टी के सभी लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने इतनी बड़ी जिम्मेदारी मेरे कंधे पर सौंपने का काम किया है, मुझ पर भरोसा जताया है उन सभी का हृदय से आभारी हूं। मेरा पूरा प्रयास होगा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पार्टी के लिए कर सकूं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








