Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाभी ने अपने प्रेमी देवर को पीट-पीटकर मार डाला। बेटे व रिश्तेदारों के साथ मिलकर बेरहमी से मारा

उतर प्रदेश।आपको बतादे की देवर के भाभी के साथ प्रेम संबंध थे। देवर को शक था कि भाभी दूसरे युवक से फोन पर बात करती है। इसके बाद उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

भाभी ने 21 मार्च को देवर को अपने घर बुलाया और अपने बेटे दमाद के संग उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके चलते गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने भाभी, उसके बेटे, दामाद समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार थाना बबीना के बड़ा गांव निवासी इमरत सिंह राजपूत (36) पुत्र हरिराम अविवाहित था। भाई उत्तम सिंह राजपूत ने बताया कि इमरत भाभी मालती के पास पड़ोस में रहता था। मालती ही उसे खाना देती थी। उसके और मालती के बीच प्रेम संबंध थे। मालती का पति पूणे में मजदूरी करता है। 20 मार्च को मालती किसी युवक से फोन पर बातचीत कर रही थी। इस बात को लेकर मालती और इमरत के बीच विवाद हो गया था।

21 मार्च की रात को इमरत अपने घर पर था। रात करीब 10 बजे मालती उसका हाथ पकड़कर अपने घर में ले गई। वहां पर इमरत को कमरे में बंद कर दिया और अपने रिश्तेदारों को फोन कर दिया। बेटे व रिश्तेदारों के साथ मिलकर बेरहमी से मारपीट की।

इसके बाद इमरत को उसके कमरे में चारपाई पर लिटाकर भाग गए। सूचना पर परिजन घर पहुंचे और घायल को बबीना अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान इमरत की मौत हो गई।

बबीना पुलिस ने उत्तम की शिकायत पर भाभी मालती, बेटे दिनेश, दामाद नीरज, लक्ष्मण समेत 5 के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी अपने घर से फरार है। इसी क्रम में पुलिस उनकी तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!