बीते साल के अपेक्षा जुलाई के शुरुवाती दिनों में मात्र 10.9 मिमी हुवा बारिश, किसानों में छाया मायुसी



सूरज कुमार/ महुआडांड़

महुआडांड़ /लातेहार । इस वर्ष मॉनसून लोगों को दगा देने लगा है। 18 से 20 जून तक झारखंड में मानसून प्रवेश कर करने के उपरांत अच्छी बारिश नही हुई। इस वर्ष मौसम विभाग ने भी सामान्य मॉनसून होने का दावा किया था. लेकिन अब मौसम वैज्ञानिक का दावा भी फेल होता नजर आ रहा है। लातेहार जिला में जून माह में मात्र 63.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि आंकड़ों के अनुसार जून माह मे लातेहार में सामान्य या औसत बारिश 152.4 मिमी होती है। जुलाई के शुरूआती 4 दिनों में मात्र 10.7 मिमी बारिश हुई है। औसतन बीते साल के जुलाई माह में लातेहार जिला में 344.7 मिमी बारिश दर्ज किया गया था।

गारू में हुई है सबसे कम बारिश, चंदवा में सबसे ज्यादा

इस वर्ष लातेहार में जून माह में जिले के गारू प्रखंड में सबसे कम 26 मिमी दर्ज की गयी है। जबकि सबसे अधिक बारिश चंदवा प्रखंड में 108 मिमी रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। जिले के लातेहार में 61.6, बालूमाथ में 60.6, हेरहंज में 100.0, बारियातू में 85.2, मनिका में 30.1, सरयू में 47.0, महुआडांड़ में 54.9 मिमी बारिश दर्ज की गयी है. जिले में जून माह में 41.9 फीसदी बारिश दर्ज की गयी है. इसी प्रकार तीन जुलाई तक जिले में मात्र 3.2 प्रतिशत बारिश ही दर्ज की गी है।

क्या कहते हैं ग्रामीण सरिता

हाटोली पंचायत पंचायत के सरिता कुजुर ने कहा कि अब तक क्षेत्र मे संतोष जनक बारिश नहीं हुई है। खेतों में पानी जमा नहीं हुआ है। जब तक खेत में पानी जमा नहीं होगा जोत-कोड़ शुरू नहीं हो पायेगा। उन्होंने कहा कि अब तक क्षेत्र मे मात्र 10 प्रतिशत ही धान का बिछड़ा लगाया गया है। आज धान की खेती करना महंगा हो गया है। बारिश नही होने से किसान मायूस हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अगर एक दो दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह सुखाड़ होगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *